पुराना सामटोली में मनाया गया संत जोसेफ पर्व

पुराना सामटोली में मनाया गया संत जोसेफ पर्व
सिमडेगा. पुराना सामटोली क्षेत्र में संत जोसेफ पर्व श्रद्धा व आस्था से मनाया गया. मौके पर विशेष मिस्सा बलिदान का आयोजन किया गया, जिसे वीजी इग्नासियूस टेटे ने विधिवत संपन्न कराया. मिस्सा के दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रार्थना की और संत जोसेफ के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा. मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा भी उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर, आंगन और मंदिरों को सजाते-संवारते हैं. उसी तरह हमें अपने हृदय, परिवार और समाज को भी सुंदर और सुसंस्कृत बनाना चाहिए. उन्होंने प्रेम, एकता व आपसी सद्भाव बनाये रखने पर जोर दिया. कार्यक्रम में वार्ड संख्या 11 के वार्ड पार्षद फ्रांसिस जेवियर खलखो भी उपस्थित रहे. उन्होंने पर्व की बधाई देते हुए समाज में शांति और भाईचारा बनाये रखने की अपील की.
मुख्यमंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध
सिमडेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कथित सनातन विरोधी बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान सनातन धर्म की आस्था पर आघात है और भाजपा इसे किसी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है. प्रदेश सह प्रवक्ता अशोक बड़ाइक ने बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगते हैं, तो पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करेगी. मौके पर अनिरुद्ध सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, तुलसी साहू, नरेंद्र बड़ाइक, राकेश रविकांत, संटू गुप्ता आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




