उदघाटन मैच में रूनगा ज्योति मार्ग क्लब ओड़िशा जीता

उदघाटन मैच में रूनगा ज्योति मार्ग क्लब ओड़िशा जीता
सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड के लठ्ठाखम्हन में नवयुवक संघ हॉकी एसोसिएशन द्वारा 37वां महिला-पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, जिप सदस्य अजय एक्का, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, इशहाक डुंगडुंग, रेने टेटे, लोरेंग डुंगडुंग, मुकुट डुंगडुंग और एलसन किंडो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उदघाटन मैच में रूनगा ज्योति मार्ग क्लब ओड़िशा ने कुड़पानी नीमटोली को 5-0 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया. दूसरे मैच में मेजबान लठ्ठाखम्हन ने पुराना सामटोली को 2-1 से पराजित किया. जिप सदस्य अजय एक्का ने कहा कि यह आयोजन मेरे जन्म से पूर्व से होते आ रहा है, जो प्रतियोगिता के इतिहास को बताता है. हॉकी खेल हम सिमडेगा वासियों के लिए सिर्फ खेल या मनोरंजन नहीं है, यह हमारी पहचान है. देश विदेश में हॉकी से ही हमारी पहचान है और सिमडेगा जैसे आकांक्षी जिले में रोजगार का सबसे बड़ा साधन भी है, जिसे हमे बरकरार रखना है. प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने कहा कि मैं बीते कई वर्षों से इस प्रतियोगिता में भाग ले रहा हूं और देख रहा हूं यहां खेल का स्तर बहुत ऊंचा है. प्रतियोगिता में खेलने वाले कई खिलाड़ी अभी देश के लिए खेल रहे हैं. सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि 1989 से यह प्रतियोगिता आयोजित होती आ रही है. वर्तमान में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सह अर्जुन अवार्ड सम्मान प्राप्त ओलिंपियन सलीमा टेटे ने भी वर्ष 2010-11 में इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. भारतीय टीम में खेल रही संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, रजनी केरकेट्टा , रोपनी कुमारी, अलका डुंगडुंग, अभय एक्का जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं. आज के खेल के सफल संचालन में बसंत बा, मुकुट डुंगडुंग, एक्शन किड़ो, फ्रांसिस आइंड, अवतार डुंगडुंग, राजन डुंगडुंग, डेनियल सोरेंग, अभिजीत आदि की अहम भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




