ePaper

विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की

Updated at : 06 Oct 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की

सरकारी उपक्रम समिति की बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड विधानसभा के सरकारी उपक्रम समिति के सभापति नीरल पूर्ति की अध्यक्षता में सिमडेगा परिसदन में समिति की बैठक हुई. इसमें समिति के सदस्य जगत मांझी भी उपस्थित थे. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. विद्युत विभाग की समीक्षा में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 574 टोलों में से 81 टोलों का कार्य पूरा हुआ है. कुछ टोलों में कार्य चल रहा है. सभापति ने कार्य की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि संवेदक के कार्य की समीक्षा करें. पूरे किये गये टोलों की सूची उपलब्ध कराये, ताकि उसका सत्यापन किया जा सके. बिना मीटर लगे कनेक्शन वाले घरों में मीटर अधिष्ठापित किया जाये, ताकि जांच में लोगों को पेनाल्टी न लगाया जाये. वन निगम द्वारा लगाये गये पौधों की जानकारी ली गयी तथा हाथी प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में मुआवजा तथा सुरक्षा उपकरणों के वितरण की जानकारी प्राप्त की गयी. उत्पाद अधीक्षक द्वारा बताया गया कि शराब दुकानों की नीलामी की जा चुकी है. स्थानीय स्तर पर अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध छापेमारी चल रही है. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में डायलेसिस केंद्र, सीएचसी, पीएचसी तथा सदर अस्पताल की सुविधा की जानकारी ली गयी. मरीजों की सुविधा के लिए उपलब्ध एंबुलेंस की स्थिति की जानकारी ली गयी. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा बताया गया कि वैसे जलापूर्ति बाधित हैं, जो ग्राम जल स्वच्छता समिति को हस्तगत कराया गया है. नल जल योजना में 92 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है. लघु सिंचाई विभाग द्वारा तालाब जीर्णोद्धार समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी गयी. विभाग को कहा गया कि विभाग अधिक से अधिक योजनाएं लें. जलपथ प्रमंडल को नहरों की मरम्मत, निर्माण की जानकारी ली गयी. धूमकुड़िया निर्माण, सरना, मसना की घेराबंदी के संबंध में जानकारी समिति के सदस्यों ने प्राप्त की. खनन विभाग की समीक्षा में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया की स्थिति, नीलामी की राशि, बालू खनन आदि के बारे में जानकारी ली. बैठक में उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, परियोजना निदेशक सरोज तिर्की, अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र समेत सभी विभागों के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola