संगठन को और सशक्त बनाने का लिया संकल्प

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Apr 2026 9:59 PM

विज्ञापन

सिमडेगा जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले में भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न मंडलों, बूथों और कार्यकर्ताओं के आवासों पर पार्टी का झंडा फहराया गया तथा संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया गया. जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक पुरी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसकी नींव कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना पर टिकी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीति व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. प्रदेश सह प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्ष, सेवा और समर्पण से भरा रहा है और आज पार्टी देश के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है. साथ ही कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. केरसई मंडल में मंडल अध्यक्ष विकास साहू ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सभी ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया. मौके पर सुरेश प्रसाद, गौतम कुमार, आकाश कुमार, अजय कुमार झा, त्रिवेणी प्रसाद, सन्नी कुमार, सूरज कुमार, संगीता देवी, महापात्र समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola