ePaper

पेंटिंग प्रतियोगिता में रेणु व ग्रुप को प्रथम स्थान

Updated at : 27 Sep 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता में रेणु व ग्रुप को प्रथम स्थान

पेंटिंग प्रतियोगिता में रेणु व ग्रुप को प्रथम स्थान

विज्ञापन

बानो. विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि, लचरागढ़ में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में कक्षा छह से कक्षा 10 तक के बच्चों ने भाग लिया. बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर पेंटिंग बनायी. बच्चों ने पेंटिंग के साथ प्रेरक और आकर्षक स्लोगन भी लिखे. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेणु व ग्रुप, द्वितीय स्थान जगरनाथ व ग्रुप एवं तृतीय स्थान जगरनाथ सिंह व ग्रुप को मिला. सांत्वना पुरस्कार अंजलि व समूह तथा अजीत साहू व ग्रुप को प्राप्त हुआ. सभी को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में कला, सृजनात्मकता और पर्यावरण जागरूकता की भावना को बढ़ावा देती हैं. ऐसे आयोजन बच्चों को भविष्य में सक्षम, रचनात्मक और जिम्मेदार छात्र बनने में मदद करते हैं. मौके पर विद्यालय के आचार्य प्रमोद पाणिग्रही, सुदर्शन कुमार, अर्जुन महतो, गणेश सिंह, जागेश्वर सिंह, भागीरथी सिंह शिविर चंद नायक, आचार्या बिमला देवी, बसंती देवी, सुश्री शकुंतला कुमारी, दीक्षित कुमारी, सुनीति कुमारी, संध्या रानी बड़ाइक, यमुना कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola