आरसी प्रावि रैसिया 100वां स्थापना दिवस मना

Updated:
विज्ञापन
आरसी प्रावि रैसिया 100वां स्थापना दिवस मना

आरसी प्रावि रैसिया 100वां स्थापना दिवस मना

विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के आरसी प्राथमिक विद्यालय रैसिया में विद्यालय का 100वां स्थापना दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे. मौके पर विधायक ने कहा कि आज हम सब बहुत ही भाग्यशाली हैं कि विद्यालय का 100वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. जिस समय इस स्कूल की स्थापना की गयी थी, उस समय हमारे पूर्वज सही ढंग से साक्षर भी नहीं थे, किंतु मैं धन्यवाद देता हूं उन महान अभिभावकों का जिन्होंने अपने परिश्रम और लगन से आने वाले बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए इस स्कूल की स्थापना की. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज अंग्रेजी हुकूमत से लड़ाई लड़ कर अपने अस्तित्व को और जल, जंगल, जमीन को बचाने का काम किया है. इस महत्वपूर्ण लड़ाई में अहम भूमिका हमारे मिशनरियों का रहा है. शिक्षा के साथ भाषा व संस्कृति को संरक्षित करने का काम मिशनरियों ने किया है. हमारे पूर्वजों ने इसे समझा और ज्ञान का ज्योत जलाने के लिए इस स्कूल की स्थापना की. विधायक ने कहा कि पूर्वजों ने जल जंगल जमीन को बचाने के साथ छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम कानून को बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. कार्यक्रम में लचरागढ़ के फादर एरिक कुल्लू, कोमल बागे, जिफ्रियानुस बागे, जॉर्ज बागे, बेनार्ड कंडुलना, लालधन नायक, शालिनी डुंगडुंग, जॉन डुंगडुंग, फादर क्रिस्टोफर किड़ो, फादर सेविस्टियन एक्का आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola