ePaper

चार से छह नवंबर तक लगेगा रामरेखा धाम मेला

Updated at : 22 Oct 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
चार से छह नवंबर तक लगेगा रामरेखा धाम मेला

उपायुक्त ने मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए दिये दिशा-निर्देश

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने रामरेखा धाम पहुंच कर रामरेखा धाम मेला की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने रामरेखा धाम समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर मेले की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये. बताया गया कि इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पांच नवंबर को है. इस दौरान चार से छह नवंबर तक रामरेखा धाम मेला का आयोजन किया जायेगा. उपायुक्त ने जानकारी दी कि इस वर्ष रामरेखा धाम मेला को राजकीय मेला का दर्जा प्रदान किया गया है. इसके उपलक्ष्य में राजकीय महोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बृहद स्तर पर किया जायेगा. उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, यातायात, विद्युत, चिकित्सा, पार्किंग, साफ-सफाई तथा सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सिविल सर्जन को जीवन रक्षक दवाइयों के साथ डॉक्टर, कंपाउंडर एवं चिकित्सा दल को प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया. मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री व चुलाई पर सख्त प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग समन्वय स्थापित कर मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित व सफल बनाने में सहयोग करें. निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola