ePaper

नशामुक्ति अभियान को लेकर निकाली गयी रैली

Updated at : 10 Jan 2026 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्ति अभियान को लेकर निकाली गयी रैली

नशामुक्ति अभियान को लेकर निकाली गयी रैली

विज्ञापन

कोलेबिरा. झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा के तत्वाधान में शनिवार को डॉन कार्यक्रम के तहत नशामुक्ति अभियान को लेकर एसएस प्लस टू उवि कोलेबिरा में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. मौके पर छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया. कार्यक्रम के बाद स्कूली छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली में शामिल छात्र-छात्राएं मुख्य मार्ग समेत विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. मौके पर पारा लीगल वोलेंटियर मदन दास, विद्यालय के शिक्षक निश्चर लुगून, अमरेंद्र कुमार सिंह, अमित तिग्गा, विनय सोर, इकराम उल हक, दिव्या लकड़ा, सुषमा केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.

कोनमेरला में खुला आजीविका सेवा केंद्र

सिमडेगा. जलडेगा प्रखंड के कोनमेरला में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर अंतर्गत आजीविका सेवा केंद्र खुला. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अर्जुन होरो, बीपीओ अरुण लकड़ा, कुसुम कांति कुल्लू ने किया. मौके पर अर्जुन होरो ने सभी दीदीयों को आजीविका गतिविधि में तेजी लाते हुए कार्य करने का संदेश दिया. उन्होंने आजीविका सेवा केंद्र से किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने का आह्वान किया. अरुण लकड़ा ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के बारे में बताया तथा सभी दीदियों को निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक आजीविका सेवा केंद्र से जुड़ कर कार्य करने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola