कोलेबिरा में शोक की लहर, रौतिया समाज के वरिष्ठ सदस्य डारी सिंह का निधन
कोलेबिरा रौतिया समाज के प्रखंड अध्यक्ष चैतन्य सिंह के पिता डारी सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर.
कोलेबिरा. भारतीय जनता पार्टी कोलेबिरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह कोलेबिरा रौतिया समाज के प्रखंड अध्यक्ष चैतन्य सिंह के पिता डारी सिंह का सोमवार की शाम सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया.
वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे.92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. डारी सिंह के निधन की खबर से रौतिया समाज, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र में शोक की लहर है.
उनके निधन पर समाज के लोगों, भाजपा नेताओं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.
ये भी पढ़ें: ग्रामीण बेटियों का दमदार खेल, बारिश में टुटीकेल ने रचा जीत का इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रथिंद्र गुप्ता
रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









