कांवरियों की सेवा में जुटा सिमडेगा, मेडिकल कैंप में किया गया खास इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

कांवरियों की सेवा में लगे एसोसिएशन के पदधारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा में बंगाली एसोसिएशन ने सावन के अवसर पर कांवरियों के लिए मेडिकल कैंप लगाया. संस्था लगातार तीसरे वर्ष समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है.

विज्ञापन

सिमडेगा. सावन के अवसर पर बंगाली एसोसिएशन सिमडेगा की ओर से रविवार को कांवरिया बंधुओं की सेवा के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया. शिविर के माध्यम से कांवरियों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी और जरूरत के अनुसार सहायता प्रदान की गयी. बंगाली एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कांवरिया बंधुओं की सेवा का यह कार्य लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है.

विज्ञापन

संस्था का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है. उन्होंने कहा कि सेवा कार्य को केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं रखा जायेगा. आनेवाले समय में भी एसोसिएशन जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वास्थ्य सेवा और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभायेगा. एसोसिएशन के चेयरमैन सुरजीत दत्ता ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. कांवरिया बंधुओं की सेवा के माध्यम से संस्था सामाजिक सद्भाव और सेवा भावना का संदेश देना चाहती है.

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एसोसिएशन की ओर से समाजहित में लगातार सेवा कार्य किये जायेंगे. एसोसिएशन के सचिव दिव्य ज्योति मजूमदार ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष सेवा शिविर का आयोजन संस्था के लिए गौरव की बात है. सदस्यों और सहयोगियों के सहयोग से यह सेवा कार्य संभव हो पाया है. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगा. शिविर के दौरान एसोसिएशन के सदस्य समेत अन्य सहयोगी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: गो तस्करी का ‘मनी ट्रेल’ खुला, बैंक खाते तक पहुंची पुलिस, गिरफ्तार हुआ पूर्व CSC संचालक

ये भी पढ़ें: कोलेबिरा में अड्डेबाजी कर रहे थे 3 युवक, पुलिस पहुंची तो हुआ ये बड़ा एक्शन!


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola