कोलेबिरा में अड्डेबाजी कर रहे थे 3 युवक, पुलिस पहुंची तो हुआ ये बड़ा एक्शन!

Updated:
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थल पर अड्डेबाजी के आरोप में पकड़े गये लोग | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के कोलेबिरा में सार्वजनिक स्थान पर अड्डेबाजी कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा. चेतावनी देकर परिजनों को सौंपा, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सिमडेगा पुलिस द्वारा लगातार गश्ती एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कोलेबिरा थाना क्षेत्र में कुछ युवकों के सार्वजनिक स्थान पर अड्डेबाजी करने की सूचना पुलिस को मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने वहां से तीन युवकों को पूछताछ के लिए कोलेबिरा थाना लाया. थाना में पूछताछ के दौरान युवकों को सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाकर अड्डेबाजी नहीं करने तथा शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई.

पुलिस ने तीनों युवकों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी. साथ ही मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी गई. तीनों युवकों से पीआर बॉन्ड भरवाने के बाद आवश्यक समझाइश एवं परामर्श दिया गया और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों, पार्कों एवं अन्य स्थानों पर अनावश्यक रूप से जमावड़ा न लगाएं. पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखा जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola