सड़क पर घायल पड़ा था युवक, तभी पहुंची पुलिस और कर दिया ये काम

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के बानो में सड़क हादसे में घायल युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस की इस मानवीय पहल से युवक की जान बचाई गई.

विज्ञापन

सिमडेगा. बानो पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया. बानो थाना क्षेत्र के हाटिंग होड़े के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई.

विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक घायल होकर सड़क पर पड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही बानो थाना का गश्ती दल तत्काल मौके पर पहुंचा. पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए घायल युवक को सुरक्षित तरीके से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बानो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया.

घायल युवक की पहचान रोहित तोपनो (करीब 25 वर्ष), पिता जीवन तोपनो, निवासी आनंदपुर होनतोपा, थाना आनंदपुर, जिला पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई है. पुलिस की तत्परता के कारण घायल युवक को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी.

ये भी पढ़ें: गो तस्करी का ‘मनी ट्रेल’ खुला, बैंक खाते तक पहुंची पुलिस, गिरफ्तार हुआ पूर्व CSC संचालक

ये भी पढ़ें: कांवरियों की सेवा में जुटा सिमडेगा, मेडिकल कैंप में किया गया खास इंतजाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola