आठ नवंबर को राहुल गांधी सिमडेगा में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 9:35 PM
सांसद राहुल गांधी के आठ नवंबर को सिमडेगा में होने वाली सभा को लेकर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में हुई.
फोटो फाइल: 5 एसआइएम:1-बैठक में उपस्थित लोग सिमडेगा. सांसद राहुल गांधी के आठ नवंबर को सिमडेगा में होने वाली सभा को लेकर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सिमडेगा विधानसभा प्रत्याशी सह विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक सह प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाडी उपस्थित थे. बैठक में सांसद राहुल गांधी के आगमन को लेकर विशेष रणनीति बनायी गयी. साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया गया. राहुल गांधी के चुनावी सभा कार्यक्रम में ऐतिहासिक भीड़ जुटाने एवं कार्यक्रम को लेकर गांव गांव तक प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि सांसद राहुल गांधी आठ नवंबर को गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. साथ में राज्य में एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने एवं कोलेबिरा विधानसभा से नमन विक्सल कोंगाडी एवं सिमडेगा विधानसभा से भूषण बाड़ा को पुनः जिताने का संकल्प लिया जायेगा. राहुल गांधी दिन के तीन बजे हवाई मार्ग से सिमडेगा के गांधी मैदान पहुंचेंगे. मौके पर भूषण बाड़ा ने कहा कि राहुल गांधी की चुनावी सभा मे ऐतिहासिक भीड़ उमड़ेगी.बैठक में नमन विक्सल कोंगाडी एवं पूर्व मंत्री थियोडोर कीड़ो ने भी अपने विचार रखे. मौके पर कांग्रेस कमेटी के सभी पदधारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










