धूमधाम से निकाली गयी मां दुर्गा की शोभा यात्रा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गयी मां दुर्गा की शोभा यात्रा
विज्ञापन
ठेठईटांगर. ठेठईटांगर में शुक्रवार को मां दुर्गा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गयी. मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र बड़ाइक, विजय ठाकुर, मिथिलेश पांडेय, अनिल कुमार गुप्ता ने संरक्षक व लाइसेंस धारी सह जिप सदस्य कृष्णा बड़ाइक, प्रमुख विपिन पंकज मिंज, सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग, मोहम्मद क्यूम को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. साथ ही विद्युत आपूर्ति में बेहतर काम करने के लिए बिजली मिस्त्री जुलियन तोपनो को 500 रुपये देकर सम्मानित किया. शोभा यात्रा की शुरुआत गायक रोहित बड़ाइक व गायिका सुंगती बड़ाइक द्वारा दुर्गा वंदना प्रस्तुत कर किया गया. शोभा यात्रा में जामबहार, बांसजोर, जोराम खिजूरटांड़ की नृत्य मंडलियां आकर्षण का केंद्र बनी रही. शोभायात्रा में शामिल लोग मुख्य पथ होते हुए जोराम तक गये. इसके बाद ठेठईटांगर प्रखंड परिसर होते हुए प्रखंड तालाब पहुंचे, जहां प्रतिमा विसर्जन किया गया. शोभा यात्रा में ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए. शोभा यात्रा में थाना प्रभारी रमेश कुमार झा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाये थे. शोभा यात्रा को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










