ePaper

लचरागढ़ में धूमधाम से निकाली गयी शोभायात्रा

Updated at : 06 Apr 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
लचरागढ़ में धूमधाम से निकाली गयी शोभायात्रा

कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में रामनवमी पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर हनुमान मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना की गयी.

विज्ञापन

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में रामनवमी पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर हनुमान मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना की गयी. पुरोहित प्रमोद पंडा ने पूजा-अर्चना संपन्न करायी. यजमान की भूमिका गौतम जैन ने निभायी. इसके बाद रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा हनुमान मंदिर परिसर से आरंभ होकर मेन रोड होते हुए प्रिंस चौक पहुंची, जहां विभिन्न अखाड़े के लोग जमा हुए. जिसमें कोम्बाकेरा,चटकटोली, कुम्हार टोली,बरसलोया के अलावा अन्य अखाड़े के लोग शामिल हैं.यहां शक्ति संघ दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा रामनवमी जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया. लोगों के बीच गुड़, चना,शरबत,लड्डू आदि का वितरण किया गया. यहां पर शक्ति संघ समिति के प्रवीण साहू,सुरेश द्विवेदी,राजकुमार साहू,चिकु साहू,विनित पंडा,विप्रो सुदामा,अनिल काशी,संजु साहू,अजित साहू,मंजित साहू,ललन पंडा,अमित पंडा,अंकित साव,राहुल,विवेक,लादेन, वरूण द्विवेदी,चंदन,महेश सिंह,कुलेश सिंह,आलोक सिंह,संजय द्विवेदी,सुमित पंडा,सुजित साहू,सुनिल मांझी,अंकित साहू,लखन ठाकुर,सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे. इसके बाद जुलूस मेन रोड पहुंचा, जहां राम सेवा समिति ने शोभा यात्रा का स्वागत किया.उपेंद्र साहू,अमित साहू,मनोज सेठिया,राजेंद्र सोनार,रवि सिंह आदि ने स्वागत किया. हनुमान मंदिर परिसर में अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरोहित प्रमोद पंडा, यजमान गौतम जैन, अजय साव, रामअवतार अग्रवाल,नीतीश गोयल,अंकित अग्रवाल,विनय अग्रवाल,नीरज साव,अंकित साहू,रिकी अग्रवाल,पवन अग्रवाल,टोनी अग्रवाल, विजय साहू,विजय अग्रवाल,प्रताप जैन,आनंद जैन,गोपाल साहू,सुभाष अग्रवाल,मनोज सेठिया,प्रभात सेठिया,अजय अग्रवाल,सिन्हा मास्टर,मनोज अग्रवाल,संदीप अग्रवाल,नरेंद्र साहू,प्रदीप साहू,विकास अग्रवाल,कृष्ण अग्रवाल आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola