नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने डेली मार्केट का किया निरीक्षण

सब्जी विक्रेताओं को सुविधाएं और परिसर को सुव्यवस्थित करने का निर्देश
सिमडेगा. नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू और कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की समेत अन्य अधिकारियों ने डेली मार्केट परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जी बेचने आने वाले किसानों को शेड में जगह देते हुए अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने खुले आसमान तले सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले सभी किसानों को निर्मित शेड में स्थान देने का निर्देश दिया. इसके अलावा डेली मार्केट परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने पर बल दिया गया. डेली मार्केट परिसर में लोगों के लिए भी शेड, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया. डेली मार्केट में शेड निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि इससे आने वाले लोगों को बारिश और गर्मी से राहत मिलेगी. डेली मार्केट के खाली जगहों पर दुकानें बनवाने पर चर्चा हुई. मौके पर वार्ड पार्षद मनोज अग्रवाल, पूर्व वार्ड पार्षद अजीमुल्लाह अंसारी, सहायक अभियंता रवींद्र प्रधान, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के राजेश केसरी, पिंटू भारती, राकेश सरगुजा, अमित लाल समेत डेली मार्केट के दुकानदार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










