कृषि पदाधिकारियों व किसानों को मिला प्रशिक्षण

Published at :28 Apr 2026 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
कृषि पदाधिकारियों व किसानों को मिला प्रशिक्षण

कृषि पदाधिकारियों व किसानों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

सिमडेगा. कृषि कार्यालय सिमडेगा के सभागार में जिला के कृषि व इससे संलग्न अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम इफको द्वारा आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, जिला सहकारिता पदाधिकारी आत्मा अभय टोप्पो, राज्य विपणन प्रबंधक इफको डॉ शशि भूषण समदर्शी, चंदन कुमार, क्षेत्र प्रबंधक, इफको, जिला के समस्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक,सहायक तकनीकी प्रबंधक,खुदरा उर्वरक विक्रेता, प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया. कृषि पदाधिकारी ने मिट्टी को जीवनदायिनी बताते हुए कहा कि उन्नत खेती के लिए मिट्टी के विभिन्न अवयवों जैसे उपलब्ध कार्बन, सूक्ष्म लाभकारी जीव, उपलब्ध फास्फोरस, उपलब्ध पोटाश की जानकारी सभी को होना चाहिए. इसके लिए सभी खेतों की मिट्टी जांच होना चाहिए और उसके अनुसार खेती करनी चाहिए. सभी लोग किसानों को मिट्टी जांच के महत्व के बारे अधिक से अधिक समझायें. वर्तमान परिदृश्य में किसानों को प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त जैविक खादों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करें. कार्यशाला में इफको उर्वरकों के बारे में भी जानकारी दी गयी. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने खेती में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के प्रयोग व मात्रा की जानकारी दी. चंदन कुमार ने खेती में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न जैविक श्रोतों की जानकारी दी. मौके पर प्रगतिशील किसान राजेंद्र काशी, डोमन नाग व प्रीतीश बा ने भी अपने-अपने खेती के बारे में अनुभव साझा किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola