GNM नर्सिंग की फाइनल परीक्षा में मदर टेरेसा कॉलेज का शानदार प्रदर्शन
मदर टेरेसा कॉलेज का शानदार प्रदर्शन | Prabhat Khabar Network
झारखंड नर्सिंग काउंसिल की जीएनएम परीक्षा में मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले में कॉलेज का नाम रोशन किया है.
बानो (सिमडेगा): झारखंड नर्सिंग काउंसिल द्वारा आयोजित जीएनएम फाइनल परीक्षा में मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में कॉलेज का नाम रोशन किया है. कॉलेज की छात्रा नीलू कुमारी ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि उषा लुगुन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा कॉलेज की अन्य छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की.
छात्राओं की सफलता से कॉलेज में खुशी
छात्राओं की शानदार सफलता से कॉलेज परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है. कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रहलाद मिश्रा और प्राचार्या एरेन बेक ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. निदेशक डॉ. प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है. इसके साथ ही शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और कॉलेज के अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी मेहनत से न केवल कॉलेज, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है.

ये भी पढ़ें- GNM नर्सिंग एग्जाम के फाइनल रिजल्ट के दिन ही जिंदगी की आखिरी परीक्षा हार गईं निशि ममता लकड़ा
सेवा और समर्पण के लिए तैयार हो रहीं छात्राएं
प्राचार्या एरेन बेक ने सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में सेवा, समर्पण और अनुशासन का विशेष महत्व है. कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण देकर योग्य, संवेदनशील एवं कुशल नर्स के रूप में तैयार करना है. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो की यह सफलता क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक परिणामों का उदाहरण है. छात्राओं के इस प्रदर्शन से कॉलेज परिवार के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








