सिमडेगा में 29 अगस्त से होगी 21वीं मेजर ध्यानचंद जिला हॉकी चैंपियनशिप

Updated:
विज्ञापन

स्ट्रोटर्फ स्टेडियम, सिमडेगा | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक 21वीं मेजर ध्यानचंद जिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 होगी. महिला वर्ग की 16 और पुरुष वर्ग की 32 टीमें हिस्सा लेंगी.

विज्ञापन

सिमडेगाः हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती सह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सिमडेगा में 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा. हॉकी सिमडेगा के तत्वावधान में खेल विभाग, सिमडेगा पुलिस एवं खेलप्रेमियों के सहयोग से प्रतियोगिता 29 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में आयोजित होगी.

महिला वर्ग में 16 और पुरुष वर्ग में 32 टीमें लेंगी हिस्सा

प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 16 और पुरुष वर्ग की 32 टीमों को भाग लेने का अवसर मिलेगा. मुकाबले लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले के ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों में छिपी हॉकी प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना, उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक अवसर देना और भविष्य के लिए अच्छे खिलाड़ी तैयार करना है.

ये भी पढ़ें- स्कूल से छुट्टी लेकर निकला छात्र 12 दिनों से लापता, परिजन परेशान; पुलिस से लगाई खोजने की गुहार

स्थानीय खिलाड़ियों को ही मिलेगा मौका

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में केवल सिमडेगा जिले के वैसे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे, जो वर्तमान में जिले में रह रहे हैं. सिमडेगा के वैसे खिलाड़ी जो दूसरे जिले में प्रशिक्षण ले रहे हैं या वहां रह रहे हैं, उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जा सकेगा. वहीं, जिले में संचालित खेल प्रशिक्षण केंद्रों की टीमें केवल अपने संबंधित प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों से ही गठित होंगी. इससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अधिक अवसर मिलने की उम्मीद है.

25 अगस्त तक करा सकेंगे निबंधन

प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमों को 18 खिलाड़ियों की सूची जमा करनी होगी. सूची में प्रत्येक खिलाड़ी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, गांव, पंचायत एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा. इसके अलावा टीम के कोच और मैनेजर का नाम एवं मोबाइल नंबर तथा सभी खिलाड़ियों के आधार कार्ड की छायाप्रति भी जमा करनी होगी. टीमें अपना निबंधन हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में अथवा ई-मेल के माध्यम से करा सकती हैं. निबंधन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक निर्धारित की गयी है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का निबंधन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- इलाज के नाम पर 10 लाख का बिल, मुंबई में घायल गुमला के मजदूर के परिवार ने लगाई गुहार

तकनीकी जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

प्रतियोगिता से संबंधित विशेष जानकारी के लिए हॉकी सिमडेगा के तकनीकी प्रमुख पैंक्रेसियस टोप्पो से मोबाइल नंबर 099-738-38868 पर संपर्क किया जा सकता है. आयोजकों ने अधिक से अधिक स्थानीय हॉकी टीमों से समय पर निबंधन कराने की अपील की है.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola