घर पर गिरा विशालकाय पेड़, दूसरे के घर में रहने को मजबूर परिवार

Updated:
विज्ञापन

सिम | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के मुंजबेड़ा गांव में भारी बारिश के कारण एक घर पर विशाल पेड़ गिर गया. हादसे में परिवार बेघर हो गया है और प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहा है.

विज्ञापन

सिमडेगा. लगातार हो रही बारिश के बीच सदर प्रखंड की गरजा पंचायत अंतर्गत मुंजबेड़ा गांव में एक विशालकाय पेड़ एक घर पर गिर गया. हादसे में ग्रामीण मारवाड़ी बड़ाइक का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

बेघर परिवार ने दूसरे के घर लिया शरण

पेड़ गिरने के बाद मारवाड़ी बड़ाइक का पूरा परिवार बेघर हो गया है. फिलहाल परिवार बारिश के बीच दूसरे के घर में शरण लेकर रहने को मजबूर है. घर क्षतिग्रस्त होने के कारण सामान रखने और परिवार के रहने की व्यवस्था को लेकर भी उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा में बारिश से बही अंबापानी-कुटनियां सड़क, 5 एकड़ पर लगी धान की फसल बर्बाद

अंचल कर्मियों ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का जायजा लेकर तत्काल राहत उपलब्ध कराने के साथ उचित मुआवजा देने की मांग की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर अंचलाधिकारी मो. इम्तियाज अहम ने अंचल कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा. अंचल कर्मियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर क्षति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola