संस्कृति व परंपरा की रक्षा के लिए संगठित हों

Updated at : 10 Mar 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
संस्कृति व परंपरा की रक्षा के लिए संगठित हों

पाकरटांड के सिकरियाटांड में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड स्थित सिकरियाटांड इंद मैदान में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ सुमन कुमार, रामरेखा धाम के प्रधान संरक्षक दुर्ग विजय सिंह देव और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव उपस्थित थे. इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष किरण चौधरी, श्याम सुंदर मिश्रा, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के देवी सिंह, संत उमाकांत जी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्ग विजय सिंह देव ने कहा कि रामरेखा धाम क्षेत्र में इस प्रकार के सम्मेलन का आयोजन हिंदू समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ाने का कार्य करता है. उन्होंने लोगों से समाज व संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया. मुख्य वक्ता के रूप में डॉ सुमन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा कई चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों के बीच आगे बढ़ी है, लेकिन संघ ने हमेशा अपने मूल्यों और उद्देश्यों को कायम रखा है. उन्होंने कहा कि संघ अपनी 100 वर्षों की यात्रा में समाज में समरसता और एकजुटता का संदेश देते हुए विभिन्न सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं, जिनसे निबटने के लिए लोगों को संगठित और जागरूक रहने की जरूरत है. उन्होंने परिवारों में संस्कारयुक्त शिक्षा देने और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने की अपील की. विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा कि सनातन समाज प्राचीन काल से ही प्रकृति की पूजा करता रहा है. सरना स्थल, नदी, पर्वत, पेड़-पौधे और पशु-पक्षियों को ईश्वरीय स्वरूप मान कर पूजने की परंपरा हमारी संस्कृति का हिस्सा रही है. उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति, परंपरा और विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक और संगठित रहने की अपील की. कार्यक्रम को हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा, किरण चौधरी, श्याम सुंदर मिश्रा और देवी सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया और समाज की एकता पर जोर दिया. मंच संचालन संदीप नाग व धन्यवाद ज्ञापन विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola