सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Updated at : 18 Mar 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन

सिमडेगा. सदर थाना के तुमडेगी में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सेवई खुट्टीटोली निवासी मनोज टोप्पो अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी तुमडेगी के पास एक वाहन को साइड देने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी. दुर्घटना में मनोज टोप्पो समेत तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनोज टोप्पो को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य दो घायलों का इलाज जारी है.

महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

ठेठईटांगर. थाना क्षेत्र के केरया भंडारटोली में 58 वर्षीय ज्ञानी देवी ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार ज्ञानी देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और हाल ही में इलाज करा कर घर लौटी थी. परिजनों के अनुसार वे पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी परेशान थी. इस बीच उन्होंने यह कदम उठा लिया. घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola