कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

Updated at : 19 Mar 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर जोराम स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के मौके पर आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया. पूजा-अर्चना के साथ राजाडेरा स्थित जलाशय से कलशयात्रा निकाली गयी. श्रद्धालु कलश में जल लेकर, जय श्रीराम, हर-हर महादेव, बजरंग बली की जय, रामरेखा धाम की जय आदि जयकारे लगाते हुए पैदल चल रहे थे. कलश यात्रा राजाडेरा, राइबहार से मुख्य पथ होते हुए जोराम स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर पहुंची, जहां मंदिर का परिक्रमा कर कलश को रखा गया. इसके बाद पुरोहित शंकर पाठक द्वारा पूजा-अर्चना की गयी. श्री दुर्गा पाठ पुरोहित राजीव रंजन मिश्र व रामायण पाठ पुरोहित शंकर पाठक द्वारा करायी गयी. मौके पर महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवनारायण तिवारी, धनंजय ठाकुर, पप्पू शाह, सचिन कुमार, बजरंग तिवारी, सुभद्रा कुमारी, देवनाथ मिश्र उर्फ लाल बाबा, पंकज पांडेय, तुलसा नायक, कैलाश तिवारी, सुजीत कुमार पेंटर पालकोट, सोनू केरकेट्टा, छोटू महतो, बंशी सेनापति आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

नगर भ्रमण के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान संपन्न

जलडेगा. प्रखंड के महावीर चौक कोनमेरला स्थित शिव बजरंग बली मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान नगर भ्रमण के साथ संपन्न हो गया. रेशमा व गुड़िया कुमारी राधा-कृष्ण की वेष में आकर्षण का केंद्र रही. काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में भाग लिया. इसके बाद हवन, पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन किया गया. पुरोहित की भूमिका पंडित गदाधर दास, ईश्वर चंद्र दुबे तथा यजमान की भूमिका सुनील कुमार साहू सह धर्म पत्नी द्वारा निभायी गयी. इस दौरान पंकज कुमार गुप्ता, गोविंद दुबे,गौरांगो दुबे, अमीन ठाकुर, प्रदीप सिंह, शंकर गोस्वामी, राजू साहू, अमित साव, मुकेश कुमार साहू, संजीव कुमार साहू, कृष्णा साहू, रंजीत साहू, ललित कुमार साहू, रमेश साहू, महावीर नाग, लालधारी नाग, राहुल नाग, तिलकधारी सिंह, निशांत दुबे, पोमित नाग आदि का सहारनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola