ठेठईटांगर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 19 मार्च से

Updated at : 11 Mar 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
ठेठईटांगर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 19 मार्च से

ठेठईटांगर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 19 मार्च से

विज्ञापन

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम स्थित हनुमान मंदिर में दुर्गा पाठ, अखंड हरिकीर्तन व हनुमान सह शिव मंदिर की वर्षगांठ पर नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन 19 मार्च से किया जायेगा. मंदिर के पुरोहित सुनील मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को कलश यात्रा के साथ होगी. इसके बाद सुबह 10 बजे विधिवत कलश स्थापना की जायेगी तथा माता शैलपुत्री का पूजा-अर्चना की जायेगी. इस दिन रामायण पाठ, आरती तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 20 मार्च को माता ब्रह्मचारिणी का पूजन-अनुष्ठान, 21 मार्च को माता चंद्रघंटा का पूजन, 22 मार्च को माता कूष्मांडा का पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा. 23 मार्च को माता स्कंदमाता की पूजा की जायेगी, साथ ही आरती व प्रसाद वितरण के बाद अष्टप्रहरी अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत की जायेगी. 24 मार्च को माता कात्यायनी की पूजा, रामायण पाठ, आरती तथा अष्टप्रहरी अखंड कीर्तन का समापन पूर्णाहुति के साथ किया जायेगा. 25 मार्च को माता कालरात्रि की पूजन अनुष्ठान तथा 26 मार्च को माता महागौरी की पूजन संपन्न करायी जायेगी. कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 मार्च को माता सिद्धिदात्री की पूजन, रामायण पाठ, हवन, कन्या पूजन, पूर्णाहुति, आरती व प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जायेगा. मंदिर समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola