नये पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों मिला प्रमाण पत्र
Updated at : 06 Apr 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन

नये पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों मिला प्रमाण पत्र
विज्ञापन
सिमडेगा. सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूहों का सहकारिता विभाग में निबंधन कराया गया. सोमवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल व प्रशासक अरविंद तिर्की की उपस्थिति में नव पंजीकृत समूहों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. जानकारी के अनुसार पूर्व में 11 महिला स्वयं सहायता समूहों का निबंधन किया जा चुका था, जबकि इस बार छह नये समूहों को पंजीकृत किया गया. प्रशासक अरविंद तिर्की ने बताया कि सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से यह समूह आत्मनिर्भर बन सकते हैं. साथ ही नगर परिषद द्वारा संचालित योजनाओं के संरक्षण व संचालन के लिए निकलने वाले निविदा प्रक्रिया में भी समूह भाग ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र के 20 वार्डों में कुल 20 समितियों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक 17 समितियों का निबंधन पूरा हो चुका है, जबकि शेष तीन समितियों की प्रक्रिया जारी है और जल्द पूरी कर ली जायेगी. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा. उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं जब मजबूत होगी, तो समाज मजबूत होगा और समाज मजबूत होगा तो सिमडेगा नगर का विकास होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




