इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम 23 को
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2025 9:27 PM
इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम 23 को
बानो. प्रखंड के गेनमेर में डाईर इंद मेला समिति की बैठक लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष की 23 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर डाईर इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष सागर महतो, उपाध्यक्ष विमल कुमार, सचिव लक्ष्मण सिंह, उप सचिव गजेश सिंह, कोषाध्यक्ष अमित बड़ाइक, उप कोषाध्यक्ष जीतनाथ सिंह को बनाया गया. वहीं कोमल बड़ाइक, योगेंद्र सिंह, सूरज सिंह, प्रदीप राना, रामू बड़ाइक, बंधन महतो, योगेंद्र तिर्की, मुन्ना महतो, गागू महतो, भय सिंह, अजय महतो, खंजन सिंह, मंगल सिंह, गमबलि सिंह, प्रकाश सिंह, रामदेव सिंह, रामदास सिंह को सदस्य बनाया गया.
लचरागढ़ में इंद मेला आज
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ ईंदटांड़ मैदान में आठ अक्तूबर को ईंद मेला का आयोजन किया गया है. मौके पर रात आठ बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें रांची के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. ईंद मेला समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार साहू ने बताया कि रांची के कलाकार प्रीतम, प्रीति, अनिल मुंडू, जगदीश बड़ाइक, रुपेश बड़ाइक, केशो देवी, सुहाना देवी, डांसर नेहा, जूही, मुस्कान द्वारा गीत व नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










