नवचेतना परिवार ने की मां लक्ष्मी की पूजा

नवचेतना परिवार ने की मां लक्ष्मी की पूजा
कोलेबिरा. कोलेबिरा में दीपावली धूमधाम व हर्षोल्लास से मनायी गयी. मौके पर नवचेतना परिवार ने कोलेबिरा रंग बहादुर सिंह चौक परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में भव्य पंडाल बना कर लक्ष्मी व गणेश की पूजा-अर्चना की की जा रही है. पूजा-अर्चना के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर पूरे बजरंग बली मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गयी है. दूसरी ओर दीपावली के शुभ अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों में लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना की. दीपावली को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया.
जलडेगा में हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली
जलडेगा. प्रखंड के जलडेगा, पतिअंबा, ओड़गा, परबा, लमडेगा, कोनमेरला, टिनगिना समेत विभिन्न इलाकों में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया. लोगों ने भगवान श्री गणेश तथा मां लक्ष्मी की पूजा की व दीये जलाये. पंच देवालय मंदिर, दुर्गा मंदिर व ठाकुरबाड़ी समेत अन्य देवालयों के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न देवालयों में भी रंग-बिरंगे फूलों एवं विद्युत साज-सज्जा की गयी. पूजा-अर्चना व द्वीप प्रज्वलन के बाद रात-भर लोगों ने आतिशबाजी करते हुए दीपावली का आनंद उठाया. दीपावली पर्व में बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया. बच्चों ने भी तरह-तरह के पटाखे फोड़ कर दीपावली का लुत्फ उठाया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










