मॉडल स्कूल ने मंझाफारा को हरा कर जीता खिताब
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मॉडल स्कूल ने मंझाफारा को हरा कर जीता खिताब
विज्ञापन
सिमडेगा. ठेठईटांगर की टुकूपानी पंचायत के फरसापानी में नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, सांसद प्रतिनिधि फ्रांसिस बिलुंग, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष लोरेंग डुंगडुंग, रेने टेटे मुख्य रूप से उपस्थित थे. फाइनल मैच में मॉडल स्कूल ने मंझाफारा को 2-1 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता टीम को खस्सी देकर सम्मानित किया गया. विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू ने कहा कि जीवन में खेल जरूरी है. खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. क्षेत्रों में इस तरह के हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है. प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने कहा कि आज सिमडेगा जिला खेल के क्षेत्र में काफी तेजी के साथ आगे बढ़ा है. आनेवाले दिनों में देश के हर खेल में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहेगा. सांसद प्रतिनिधि फ्रांसिस बिलुंग ने कहा कि झारखंड सरकार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मान देने के साथ-साथ नौकरी दे रही है. आप सभी बेहतर खेल का प्रदर्शन करें. मौके पर पंसस सुलोचनी देवी, मीरस डुंगडुंग, आसित डुंगडुंग, शंकर मांझी, बसंत बा, महिमा केरकेट्टा, गुलशन मांझी, परवेज पॉल केरकेट्टा, दीपक केरकेट्टा, विजय केरकेट्टा, छोटेश्वर मांझी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










