विधायक ने अधिग्रहित जमीन का उठाया मामला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Feb 2025 10:13 PM
विधायक ने अधिग्रहित जमीन का उठाया मामला
सिमडेगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विधानसभा के सदन में भूमि अधिग्रहण से संबंधित बातों को रखा. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपने कार्यों के लिए रैयती जमीन अधिग्रहण कर ली जाती है, जो भूमि का कुछ भाग होता है. किंतु उक्त रैयत की पूरी जमीन को ऑनलाइन प्रतिबंध लगा दिया जाता है. नतीजतन रैयत अपनी जमीन का खरीद-बिक्री नहीं कर पाते हैं, जो रैयतों के साथ अन्यायपूर्ण नीति है. उक्त रवैये से बेला वजह रैयत को परेशान किया जाता है. इसलिए मैं सरकार से जानकारी चाहता हूं कि क्या सरकार अधिग्रहित भूमि पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मंशा रखती है. अगर रखती है, तो कब तक प्रतिबंध हटाया जायेगा. जवाब दिया गया कि रैयतों को बचे भूमि का एनओसी दे दिया जाता है. विधायक ने शून्य काल के जरिये सरकार से जवाब मांगा है कि सिमडेगा जिला वर्षों से हाथी के उत्पात से त्रस्त है. जिले में जान-माल व फसलों का नुकसान हाथी द्वारा किया जाता है. लोग भय में जीवन-यापन करते हैं. किंतु कुछ विभाग के पदाधिकारी इस पर गंभीर नहीं है. उन्होंने वैसे पदाधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए स्थायी समाधान किया जाना चाहिए.
सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हो
सिमडेगा. विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में सदर अस्पताल सिमडेगा में बंद पड़े अल्ट्रासाउंड सुविधा को जल्द चालू कराने की मांग रखी. विधायक ने शून्यकाल के दौरान कहा कि सदर अस्पताल सिमडेगा में आधुनिक सुविधा युक्त अल्ट्रासाउंड मशीन लाखों की लागत से लगायी गयी है. लेकिन चिकित्सकों की कमी से अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद पड़ी है. अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद होने से बीमार लोगों को परेशानी हो रही है. खासकर गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है. विधायक ने कहा कि अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद होने से जिले के गरीब जनता को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए रांची-राउरकेला जाना पड़ रहा है, जबकि कई गरीब जनता पैसे के अभाव में अल्ट्रासाउंड कराने से वंचित हो रहे हैं. विधायक ने सत्र में कहा कि जिले में जल्द पर्याप्त मात्रा में चिकित्सकों का पदस्थापना कर अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करायी जाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










