तीन शिक्षकों को विधायक ने सौंपा नियुक्ति पत्र
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 8:44 PM
तीन शिक्षकों को विधायक ने सौंपा नियुक्ति पत्र
सिमडेगा. विधायक भूषण बाड़ा ने तीन नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों में शिक्षिका अनूप कुमारी, शिक्षिका माधुरी टोप्पो व शिक्षक तरुण कुमार सिंह शामिल हैं. सभी शिक्षकों की नियुक्ति विधायक भूषण बाड़ा के प्रयास से तीन साल बाद हुई है. नियुक्ति पत्र पाकर सभी शिक्षक काफी खुश नजर आये. विधायक ने सभी नव नियुक्त शिक्षकों को बधाई दते हुए अपने कर्तव्यों को ईमानदारी के साथ निर्वह्न करने को कहा. विधायक ने कहा कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में नियुक्ति प्रक्रिया में काफी तेजी आयी है. आज हर विभागों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जा रही हैं. इसके अलावा जेएसएससी, जेपीएससी आदि के माध्यम से भी नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आयी है. सभी नौकरी में स्थानीय को प्राथमिकता देने का प्रयास किया जा रहा है. विधायक ने कहा कि आने वाले वर्षों में सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति की जायेगी. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई व शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि न सिर्फ अनुबंध बल्कि राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम महागठबंधन सरकार द्वारा किया जा रहा है. मौके पर जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, विधायक प्रतिनिधि शीतल तिर्की, लखन गुप्ता आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










