मिलन समारोह सह वनभोज 29 मार्च को
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
चीक बड़ाइक समाज की बैठक
विज्ञापन
बानो. प्रखंड स्थित हुरदा पतरा में चीक बड़ाइक समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश बड़ाइक ने की. बैठक में समाज के लोगों ने एकता, आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाये रखने पर जोर दिया. समाज के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व और आपसी सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा की गयी. बैठक के दौरान शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए समाज के लोगों ने अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. समाज के महिला व पुरुष दोनों वर्ग के लोगों ने बैठक में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने-अपने विचार साझा किये. बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 मार्च को हुरदा पतरा में बड़ाइक समाज का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जायेगा. साथ ही यह भी तय किया गया कि जो लोग समाज से अलग हो गये हैं और वापस समाज में जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़ाइक समाज के जिलाध्यक्ष कृष्णा बड़ाइक उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश, रूपेश बड़ाइक व विश्वनाथ बड़ाइक शामिल होंगे. बैठक में रमेश बड़ाइक, कर्मा, मोती बड़ाइक, रवींद्र, संतोष, बिनोद, मनोज, सोनू, बबलू, मंजू देवी, मोहन बड़ाइक, लालदेव बड़ाइक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










