विजयादशमी का अर्थ असत्य पर सत्य की जीत : जिलाध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Oct 2025 10:40 PM

विज्ञापन

विजयादशमी का अर्थ असत्य पर सत्य की जीत : जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा पंचायत मैदान में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, मुख्य संरक्षक मतियास बागे, जिप सदस्य अजय एक्का, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, मुखिया एलिजाबेत बागे, रेंगरीह थाना प्रभारी मनोज महली, झामुमो केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, समाजसेवी दीपक लकड़ा आदि ने संयुक्त रूप से किया. श्री कंडुलना ने कहा विजयादशमी का अर्थ है असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, अज्ञान पर ज्ञान की और अन्याय पर न्याय की जीत. दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. दशहरा का संबंध भगवान श्रीराम से है, जिन्होंने रावण का वध कर धर्म और न्याय की स्थापना की थी. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व बाहरी कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola