महत्वाकांक्षी योजनाओं को किसानों तक पहुंचायें : मंत्री
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Apr 2025 10:16 PM
कृषि, पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा
सिमडेगा. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने समाहरणालय के सभागार में बैठक कर कृषि, पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में मंत्री ने सर्वप्रथम कृषि कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने खरीफ व रबी मौसम में बीज वितरण की जानकारी ली. लैंपस के माध्यम से किसानों को बीज मुहैया कराने पर चर्चा की. मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को जनता के प्रति ईमानदारी से कार्य करते हुए सरकार की जितनी भी महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं, उसे किसानों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. कहा कि सिमडेगा जिले की जनता गरीब है. गरीबी के कारण बड़ी संख्या में लोग बड़े शहरों में पलायन करते हैं. उन्होंने बागवानी योजना के तहत लाह की उत्पादन के लिए लाह पेड़ लगवाने के लिए उपायुक्त को निर्देश दिया. साथ ही जिले में बेहतर कृषि कार्य करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेहतर कार्य योजना बना कर विभाग भेजने की बात कही. मंत्री ने कहा कि केसीसी योजना से आच्छादित किसान बहुत कम है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अगस्त तक पांच हजार नये किसानों को केसीसी ऋण योजना से आच्छादित करें. उन्होंने किसान ऋण माफी योजना पर भी चर्चा की. पशुपालन कार्यालय की समीक्षा की गयी. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की विस्तृत समीक्षा की. जिले में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सुकर व बकरी पालन योजना के लिए किसानों द्वारा आवेदन दिये जाते हैं. इसके आलोक में मंत्री ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के लक्ष्य को बढ़ा कर डिमांड भेजने की बात कही. मत्स्य कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा मंत्री द्वारा की गयी. मंत्री ने मिट्टी से भरे तालाबों का जीर्णोद्धार भूमि संरक्षण से कराने की बात कही. उन्होंने भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा की. उन्होंने तालाब निर्माण व डीप बोर योजना पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, उपायुक्त अजय कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, संतोष कुमार सिंह, समेत अन्य जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इधर, मंत्री के सिमडेगा पहुंचने पर उपायुक्त अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ, उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, एलआरडीसी अरुणा कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी ने बुके देकर स्वागत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










