सिमडेगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 अंतर्राज्यीय मवेशी तस्करों को किया गिरफ्तार
Published by : Kunal Kishore Updated At : 04 Aug 2024 6:34 PM
सिमडेगा के कुरडेग थाना क्षेत्र में पुलिस ने 8 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलस ने 4 मवेशियों को भी जब्त किया. आरोपियों के पास 32 मवेशी थे जिन्हें गाड़ी से भगा दिया. पुलिस बाकी मवेशियों की तलाश में जुटी है.
सिमडेगा, रविकांत साहू : कुरडेग पुलिस ने 8 अंतर्राज्यीय मवेशी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. गिरफ्तार किए गए मवेशी तस्करों के पास से 3 पिकअप वैन, 1 बाइक और 8 मोबाइल बरामद किया गया है. एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरडेग इलाके से मवेशी तस्करी बनडेगा ओडिसा के रास्ते अवैध रूप से कुछ गौवंशीय पशुओ को रांची ले जाया जा रहा है.
छापेमारी दल का किया गठन
इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने संभावित इलाके में छापोमारी अभियान चलाकर 8 अंतरराज्यीय पशु तस्करो को 4 गोवंशीय मवेशी के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पकड़े गये लोगों के पास से 3 पिकअप वैन, एक पल्सर बाईक व मोबाईल जब्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ मुफसिल थाना कांड सं-10/24 के धारा-317 (5)/3(5) बीएनएस, 12(1) (2) झारखंड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 एवं 11 (1) (ए)/11 (1) (डी) पशुओं के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 दर्ज किया गया है.
आरोपियों ने अपना गुनाह किया कबूल
एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. एसडीपीओ कुमार ने बताया कि आरोपी 32 मवेशियों को ले जा रहे थे. पुलिस द्वारा छापामरी की भनक मिलते ही सभी मवेशियों को गाड़ी से भगा दिया गया. सिर्फ 4 मवेशी को ही बरामद किया गया है. अन्य मवेशियों की बरामदगी के लिये छापेमारी की जा रही है.
Also Read : कंटेनर से 32 पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
इन लोगों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अजमेर भंडारी, इरशाद साई, इकरामुल हक, साकीर मीर, आजाद खान, परवेज खान, शमीम बख्श, अशुदुल्ला शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










