..कंटेनर से 32 पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 6:58 PM
पुलिस ने कंटेनर ट्रक में भरकर तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 32 पशुओं का बरामद किया है.
तसवीर-7 लेट-6 बरामद कंटेनर व पशु बरवाडीह. पुलिस ने कंटेनर ट्रक में भरकर तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 32 पशुओं का बरामद किया है. उक्त बरामदगी सोमवार की रात कुटमु मेदनीनगर रोड में केचकी वन नाका से हुई है. जबकि पुलिस ने तीन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. जिसमें शेख सद्दाम उर्फ फुल्लु ग्राम धरनिया मेराल गढ़वा, जाहिद मिंया उर्फ टुन्नु मिया पोखरी व वाहन चालक मनीष कुमार यादव उत्तर प्रदेश शामिल हैं. इस आशय की जानकारी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी ललित मीणा ने दी है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन में मवेशियों को भरकर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के कुटमु रोड के पास पुलिस पहुंची, तो देखा एक कंटेनर बहुत तेजी से मेदिनीनगर की तरफ़ भाग रहा है. पुलिस ने इसका पीछा किया. पीछा करते देख कंटेनर चालक ने वाहन की रफ्तार और तेज कर दी. तभी केचकी नाका के पास कंटेनर को पकड़ लिया गया. पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है. छापामारी टीम मे पुअनि राधेश्याम, राजन अधिकारी, यकीन अंसारी व थाना के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










