कोलेबिरा में सड़क टूटने से छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन

टूटा हुआ सड़क | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलेबिरा के करमटोली-बोकबा मार्ग के टूटने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से सड़क मरम्मत की मांग की गई है।

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड की रैसिया पंचायत अंतर्गत करमटोली से बोकबा जानेवाली सड़क बीते दिनों हुए बारिश से टूट गयी, जिससे सड़क में गड्ढा बन गया है. फलस्वरूप लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विशेष कर स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क काफी जर्जर अवस्था में है.

विज्ञापन

सड़क को दुरुस्त करने के लिए उन लोगों के द्वारा कई बार स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व प्रखंड प्रशासन से संपर्क किया गया. लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला. इसके चलते इस वर्ष की बरसात में यह सड़क टूट गयी. ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रखंड प्रशासन से टूटे हुए सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola