ePaper

महावीर मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 26 से

Updated at : 23 Feb 2026 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
महावीर मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 26 से

नाम यज्ञ, कलश यात्रा व अखंड हरिकीर्तन का होगा आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. केरसई में दो दिवसीय महावीर मंदिर का वार्षिकोत्सव का आयोजन 26 फरवरी से किया गया है. इसको लेकर मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नाम यज्ञ, भव्य कलश यात्रा, भंडारा व अखंड हरिकीर्तन के आयोजन का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं व समिति सदस्यों ने बताया कि वार्षिकोत्सव पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी. कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से होगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगी. इसके बाद नाम यज्ञ व अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. समिति की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गयी है. कार्यक्रम की सफलता को लेकर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक प्रणव कुमार, गौतम कुमार, रवि गुप्ता, अजय, रोहित, मनोज प्रसाद, शशि प्रसाद, त्रिवेणी प्रसाद, बुलेश्वर प्रसाद, पीके झा, मुख्य यजमान दिलीप कुमार साहू, प्रधान आचार्य अजय कुमार झा, अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष पवन कुमार, अवधेश कुमार, अमित कुमार, अयोध्या प्रसाद, हिमांशु कुमार, सचिव आकाश कुमार, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, सदस्य शिवराम प्रसाद, धीरज साहू, विक्रम कुमार, अनमोल प्रसाद, विक्की कुमार, मनोहर प्रसाद, अंकित कुमार, अमित कुमार, प्रिंस कुमार, विजय शंकर, विवेक कुमार, रोहित कुमार, नमन कुमार, संदीप कुमार, अभिषेक कुमार, सुभाष प्रसाद को बनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola