आदिवासी समाज की समस्याओं से कराया अवगत

Updated at : 19 Mar 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी समाज की समस्याओं से कराया अवगत

आदिवासी समाज की समस्याओं से कराया अवगत

विज्ञापन

सिमडेगा. दिल्ली में आयोजित नेशनल ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा शामिल हुए. उन्होंने राज्य व सिमडेगा के आदिवासी समाज की समस्याओं से अवगत कराया. कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देशभर के कई प्रतिनिधि शामिल हुए. विधायक भूषण बाड़ा ने झारखंड की पहचान व आदिवासी समाज की समस्याओं को सामने रखते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने आदिवासियों के अस्तित्व और अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की. उन्होंने सीएनटी-एसपीटी एक्ट से छेड़छाड़, पत्थलगड़ी मामलों में कार्रवाई और पहचान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने मांग रखी कि जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त पर सख्ती हो. साथ ही आदिवासी महिलाओं के अधिकार, वनाधिकार पट्टा वितरण, स्थानीय भाषा में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया. रोजगार के मुद्दे पर कहा कि आदिवासी युवा पलायन को मजबूर हैं. इसलिए रोजगार के लिए फैक्ट्री स्थापना और डिजिटल शिक्षा केंद्र खोलना जरूरी है. सिमडेगा को हॉकी हब बताते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र और एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाने की मांग की.

जर्जर सड़क पर आवागमन करना हुआ मुश्किल

बानो. हुरदा क्षेत्र में जर्जर सड़क की समस्या ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है. हुरदा से ओड़िशा सीमा तक करीब तीन किमी सड़क खराब हो चुकी है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़े पत्थरों के कारण पैदल चलना जोखिम भरा हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग राउरकेला जाने का प्रमुख रास्ता है. लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई है. ग्रामीणों ने सरकार से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola