समस्याएं सुन निष्पादन करने का दिया निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Apr 2026 10:10 PM
समस्याएं सुन निष्पादन करने का दिया निर्देश
सिमडेगा. आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी निवारण को लेकर एसपी कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार लगाया गया. इस दौरान एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये. जनता दरबार में पहुंचे लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस दौरान दीपक कुमार सिंह (तसर सेंटर रोड, सिमडेगा), लक्ष्मी देवी (बंगरू बड़ाइकटोली), अंजनी कुमारी (तापुडेगा पांडरीपानी), ओम प्रकाश प्रसाद (रानीकुदर, पांडरीपानी), सुशीला देवी (खुंटीटोली कुम्हारटोली) तथा नौनी मुर्मू (सलडेगा) ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं. एसपी ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए सुलभ मंच प्रदान करना है, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निवारण किया जा सके.
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल
कुरडेग. खालीजोर स्थित निर्मला उवि के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल की पहचान सिद्धांत तिर्की भाईमुंडा निवासी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सिद्धांत तिर्की अपनी बाइक से खालीजोर गया था. घर लौटने के दौरान मुख्य सड़क पर निर्मला उवि के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा रेफर कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










