सिमडेगा के कोलेबिरा एफपीओ को मिला प्रतिभा अवार्ड

Updated at : 10 Mar 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा के कोलेबिरा एफपीओ को मिला प्रतिभा अवार्ड

रागी आधारित आजीविका मॉडल को मिला सम्मान

विज्ञापन

सिमडेगा. राजकीय हस्त करघा व सरस मेला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिमडेगा जिले की कोलेबिरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को ग्रामीण आजीविका और कृषि नवाचार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिभा अवार्ड (प्रतिभा प्रमोशन एंड एक्शन एंड टीम इनोवेशन फॉर बेटर ह्यूमन एक्शन) से सम्मानित किया गया. झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. मौके पर जेएसएलपीएस की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्या मित्तल, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विष्णु चरण परिदा और सिमडेगा जिले के जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शांति मार्डी मौजूद थे. कार्यक्रम में कोलेबिरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के दो सदस्य तथा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक कोलेबिरा प्रेरणा सांगा भी उपस्थित रहीं. सिमडेगा जिले में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के नेतृत्व में संचालित रागी (मडुआ) आधारित मूल्य श्रृंखला ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण का सफल मॉडल बन कर उभरी है. इस पहल के तहत रागी की खेती, संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन तक की पूरी प्रक्रिया को संगठित रूप से विकसित किया गया है, जिसमें स्थानीय किसानों के साथ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी है. कोलेबिरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से रागी लड्डू, तिल लड्डू, मिक्सचर और पापड़ जैसे कई मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं. इन उत्पादों का निर्माण, पैकेजिंग और विपणन मुख्य रूप से महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर मिल रहे हैं. सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने इस उपलब्धि पर कोलेबिरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है और यह पहल ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola