ePaper

झरैन ए ने कुरडेग ए को 3-2 से हराया

Updated at : 22 Oct 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
झरैन ए ने कुरडेग ए को 3-2 से हराया

झरैन ए ने कुरडेग ए को 3-2 से हराया

विज्ञापन

सिमडेगा. कुरडेग प्रखंड के झरैन पारिस मैदान में कुरडेग भिखारिएट कैथोलिक सभा के तत्वावधान में आयोजित 5वीं पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का समापन किया गया. टूर्नामेंट का फाइनल कुरडेग ए बनाम झरैन ए के बीच खेला गया, जिसमें झरैन ए ने 3-2 से कुरडेग ए को हराया. मुख्य अतिथि विधायक भूषण बाड़ा ने विजेता टीम को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर भूषण बाड़ा ने कहा कि सिमडेगा की मिट्टी में हॉकी रच बस गयी है. यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति व अस्मिता है. आज झरैन के इस मैदान में जो उमंग, उत्साह और भाईचारा देखने को मिला वह काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने कहा कि युवा साथी मोबाइल और सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बना कर मैदान में आयें और अपने राज्य का नाम रोशन करें. मौके पर फादर डीन सुनील कुमार तिर्की, फादर बिपिन सोरेंग, फादर जेम्स विक्रांत डुंगडुंग, फादर बोनिफास डुंगडुंग, फादर फेलिक्स कुजूर, फादर पात्रिक बाड़ा, फादर फिलिप कुजूर, फादर फुलजेम्स, फादर अमित, ब्रदर फ्रांसिस तिर्की, सिस्टर सेतेंग बाबा, केरसई बीडीओ ज्ञानमनी एक्का, पूर्व जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, प्रखंड अध्यक्ष तुलसी प्रांगत खलखो, अजीत लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि देवनीश खलखो, मुखिया मुंस खेस, विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया राहुल रोहित तिग्गा, उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, कुरडेग भिखारिएट अध्यक्ष पीटर खाखा, कैथोलिक सभापति रॉबर्ट तिर्की, युवा पारिस अध्यक्ष आसित तिग्गा, उपाध्यक्ष संजय तिर्की, जिला महासचिव विजय बेक, कुरडेग सभा नेत्री लिली अनीता, टैसेंट सभानेत्री रजनी केरकेट्टा, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष तेलेस्फोर टोप्पो, मुखिया सुनीता देवी, प्रमोद किंडो, निलयुस एक्का, भेनेसलास लकड़ा, संगीता किस्पोट्टा, अनमोल सोरेंग, नीलांबर बेसरा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola