ePaper

आइएसइ क्रिकेट क्लब व बारूद क्रिकेट क्लब जीते

Updated at : 21 Nov 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
आइएसइ क्रिकेट क्लब व बारूद क्रिकेट क्लब जीते

आइएसइ क्रिकेट क्लब व बारूद क्रिकेट क्लब जीते

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के पांचवें दिन अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दो मैच खेले गये. पहला मैच जेएससी क्रिकेट क्लब और बारूद क्रिकेट क्लब बी के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद क्रिकेट क्लब बी ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 182 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए जेएससी क्रिकेट क्लब की टीम 121 रन पर सिमट गयी. इस तरह बारूद क्रिकेट क्लब बी ने 61 रनों से जीत दर्ज की. दूसरा मैच यूनाइट क्रिकेट क्लब व आइएसइ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइट क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए आइएसइ क्रिकेट क्लब ने 24.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 177 रन बनाते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की.

गौरव दिवस कार्यक्रम आज

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि में 22 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा. कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मौके पर शोभायात्रा भी निकाली जायेगी. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय परंपराओं, महापुरुषों के योगदान और उनकी गौरवशाली विरासत का संदेश दिया जायेगा. प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद साहू और विद्यालय प्रबंधन समिति ने लचरागढ़ के सभी अभिभावकों, ग्रामवासियों व पुरातन छात्रों-छात्राओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola