एसपी से शिकायत के बाद जांच शुरू

Published by : VIKASH NATH Updated At : 05 Apr 2026 11:01 PM

विज्ञापन

कोलेबिरा थाना पुलिस पर 14 चक्का ट्रक चालक राजकुमार यादव छत्तीसगढ़ सुपौल निवासी के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आया है

विज्ञापन

प्रतिनिधि सिमडेगा. कोलेबिरा थाना पुलिस पर 14 चक्का ट्रक चालक राजकुमार यादव छत्तीसगढ़ सुपौल निवासी के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आया है. मामले को लेकर पीड़ित चालक ने एसपी से शिकायत की है. जिसके बाद जांच शुरू कर दी गयी है. ट्रक चालक का आरोप है कि कोलेबिरा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान उसे रोका और कथित तौर पर मारपीट की. घटना के बाद चालक ने एसपी श्रीकांत एस खोटरे को फोन कर पूरी जानकारी दी. एसपी के निर्देश पर उसे सिमडेगा सदर थाना बुलाया गया. जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मामले को लेकर चालक ने एसपी के नाम लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. इस पर पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. राम जानकी मंदिर प्रीमियर लीग में बाबा ग्रुप बना चैंपियन सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के रामजानकी मंदिर स्थित मैदान में बाबा अखाड़ा के तत्वावधान में आयोजित राम जानकी मंदिर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बाबा ग्रुप और परशुराम सेना के बीच खेला गया. बाबा ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. बाबा ग्रुप के चेतन अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष ऑलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल और वार्ड पार्षद मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे. अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. नगर अध्यक्ष ऑलिवर लकड़ा ने कहा ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और वे निखर कर सामने आते हैं. उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने खेल की सराहना की. निर्णायक की भूमिका ऋषि बोंदिया, अभय सिंह और विनायक अग्रवाल ने निभायी.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola