विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश

Updated at : 17 Apr 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश

संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सभी बीइइओ व बीपीओ को विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों को स्कूल बैग उपलब्ध कराने निर्देश दिया गया. बैठक में उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मिथिलेश, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरज मुन्नी व प्रखंड स्तरीय शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बानो. बानो प्रखंड के टोनिया, गेरदा, मरानी व हुरदा में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया. इसमें बिजली चोरी करने के आरोप में सात लोगों पर गिरदा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी. अभियान में विद्युत सहायक अभियंता विनोद कच्छप, ललित कुमार, राम विद्यासागर, मोहम्मद अकरम हुसैन, अजीत बड़ाइक, एरिक केरकेट्टा, आमोद टोपनो, नीलांबर बड़ाइक शामिल थे.

ईस्टर पर्व की तैयारी पूरी

बानो. बानो व लचरागढ़ में ईस्टर पर्व की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मौके पर गिरजाघरों में विशेष मिस्सा पूजा व विनती अराधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. ईस्टर पर्व को लेकर पूर्वजों की कब्र की साफ सफाई कर रंग-रोगन किया गया है. मौके पर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola