जगदंबा इंटरप्राइजेज का उदघाटन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जगदंबा इंटरप्राइजेज का उदघाटन
विज्ञापन
सिमडेगा. सिमडेगा जिले के खूंटीटोली मेन रोड स्थित मैसी ट्रैक्टर के अधिकृत विक्रेता जगदंबा इंटरप्राइजेज का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त कंचन सिंह ने किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोती लाल अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र रोहिल्ला आदि उपस्थित थे. डीसी ने कहा जिले में मैसी ट्रैक्टर के शोरूम खुलने से किसानों को लाभ मिलेगा.उन्हें खेती में सहायता मिलेगी तथा कृषि को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि मैसी ट्रैक्टर का शोरूम खुलना सिमडेगा के लिए बड़ी बात है. कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का स्वागत छोटानागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र सिमडेगा के निदेशक सत्यव्रत ठाकुर के नेतृत्व में पारंपरिक गीत संगीत और नृत्य द्वारा किया गया. कार्यकम में जगदंबा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नीरज कुमार व निशांत कुमार ने बताया कि सिमडेगा जिले में टैफे मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर का यह पहला शोरूम होगा, जहां मैसी ट्रैक्टर ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा. कार्यक्रम में मैसी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक सेल्स मोहित बिश्नोई, एरिया मैनेजर सर्विस विभव किशोर सिंह, मैनेजर शेष रंजन, प्रोपराइटर नीरज कुमार, पंकज कुमार, निशांत कुमार, शोरूम के मैनेजर भागीरथ ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे. संचालन पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मोहित बिश्नोई ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










