बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कृमि मुक्ति अभियान महत्वपूर्ण : एसपी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Sep 2025 10:11 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम

विज्ञापन

सिमडेगा. एसएस प्लस टू स्कूल के सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी एम अर्शी, विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो व जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. एसपी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए कृमि मुक्ति अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों व आमजन से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का आह्वान किया. सिविल सर्जन डॉ सामद ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों की वृद्धि व मानसिक विकास को प्रभावित करता है. ऐसे में यह अभियान बच्चों को स्वस्थ व सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में निर्धारित तिथि पर बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा उपलब्ध करायी जायेगी. कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व शिक्षकों ने अभियान को सफल बनाने की शपथ ली. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कृमि मुक्ति अभियान में खिलाये जाने वाले अल्बेंडाजोल गोली की उपयोगिता व उसके लाभ, कृमि से प्रभावित होने वाले बच्चों के दुष्प्रभाव की जानकारी दी. कार्यक्रम का मॉप अप राउंड 19 सितंबर को चलायी जायेगी. जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola