पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी हैं, उसे पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे : भूषण बाड़ा

बंगाल चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए विधायक
बंगाल चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए विधायक भूषण बाड़ा
सिमडेगा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कोलकाता में कांग्रेस की बैठक हुई. बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. बैठक कोलकाता के सीआइटी रोड स्थित पीसीसी कार्यालय (रामलीला मैदान के पास) में आयोजित की गयी. इसमें नवनियुक्त जिला पर्यवेक्षकों ने भाग लिया. बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना था. गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा को पश्चिम बंगाल के पूर्बा मेदिनीपुर-1 जिले का जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति के बाद पहली आधिकारिक सांगठनिक बैठक थी. बैठक के दौरान चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गयी और जिला स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेवारी के साथ निभायेंगे. कहा कि जल्द वे अपने आवंटित जिले का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे. बैठक में पश्चिम बंगाल के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, वरिष्ठ नेता धीरज प्रसाद साहू, राजेश ठाकुर, प्रदीप बलमुचू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




