होली मिलन समारोह सह वनभोज नौ मार्च को

Updated at : 04 Mar 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
होली मिलन समारोह सह वनभोज नौ मार्च को

होली मिलन समारोह सह वनभोज नौ मार्च को

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा बाजारटांड़ परिसर में जिला कुम्हार समाज की बैठक जिलाध्यक्ष रमेश महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नौ मार्च को सुबह 10 बजे से सिमडेगा केलाघाट परिसर में होली मिलन सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में सिमडेगा जिले के शहरी क्षेत्रों के कुम्हार समाज के प्रत्येक सदस्यों को शामिल होने का आग्रह किया गया. साथ ही सभी प्रखंड के सदस्यों व मातृशक्ति को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया. बताया गया कि राज्य स्तर के समाज के लोगों का आगमन कार्यक्रम में होगा. कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी से सहयोग करने का आग्रह किया गया. बैठक में संरक्षक रामचरण महतो, सचिव सुबोध महतो, कोषाध्यक्ष संजय महतो, उपाध्यक्ष भरोसा महतो, संगठन मंत्री रामकृष्ण महतो, खेल एवं शिक्षा मंत्री अशोक महतो, मीडिया प्रभारी कमल महतो आदि उपस्थित थे.

गेस्ट वेरिफिकेशन एप की लांचिंग छह को

सिमडेगा. सिमडेगा जिला अंतर्गत सभी होटलों, गेस्ट हाउस, धर्मशाला में ठहरने वाले लोगों के सत्यापन के लिए सिमडेगा पुलिस ने गेस्ट वेरिफिकेशन एप विकसित किया है. इसका शुभारंभ छह मार्च को पुलिस अधीक्षक के सभागार में किया जायेगा. सभी होटलों, गेस्ट हाउस, धर्मशाला के मालिकों को उनके यहां ठहरने वाले लोगों की जानकारी उक्त एप के माध्यम से भरना अनिवार्य होगा. इसका मुख्य उद्देश्य जिला अंतर्गत स्थानों में ठहरने वाले लोगों का सत्यापन करना और उस पर निगरानी रखना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola