जनता दरबार लगा कर सुनीं समस्याएं

जनता दरबार लगा कर सुनीं समस्याएं
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए अग्रसारित किया. जनता दरबार में जमीन का ऑनलाइन निबंधन व लगान रसीद निर्गत करने में हो रही परेशानी, एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए केवाइसी नहीं होने, जाति प्रमाण पत्र बनवाने, भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन तथा जमीन मापी से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं. इसके अलावा बंबलकेरा पंचायत के छूटे हुए गांव-टोलों में बिजली पोल व कनेक्शन उपलब्ध कराने, नल-जल योजना के तहत पानी की अनियमित आपूर्ति, कुलूकेरा मेहर बस्ती में पेयजल व्यवस्था तथा खराब विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की गयी. साथ ही सामाजिक सुरक्षा व कल्याण योजनाओं से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से सामने आये. मौके पर अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बछड़े की मौत
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में बुधवार की शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बछड़े की मौत हो गयी. विहिप लचरागढ़ के सदस्य ने मृत बछड़े के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की. कार्य में लचरागढ़ निवासी मनोज साहू द्वारा जेसीबी उपलब्ध करायी, जिसकी सहायता से बछड़े का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया. मौके पर अंकित अग्रवाल, अंकित साहू, मनोज साहू और अजित साहू मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




