ePaper

पिछले तीन सालों में रोके गये हैं 27 बाल विवाह : प्रियंका

Updated at : 27 Sep 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
पिछले तीन सालों में रोके गये हैं 27 बाल विवाह : प्रियंका

पिछले तीन सालों में रोके गये हैं 27 बाल विवाह : प्रियंका

विज्ञापन

सिमडेगा. छोटानागपुर कल्याण निकेतन सिमडेगा ने जिला प्रशासन, पंचायतों व समुदायों के साथ मिल कर पिछले तीन सालों में 27 बाल विवाह रोके गये हैं. संस्था की निदेशक प्रियंका सिन्हा ने बताया कि बाल विवाह के खात्मे के लिए जिले में हम अग्रिम मोर्चे पर हैं. हमारी संस्था सरकार, प्रशासन व समुदायों के साथ मिल कर काम कर रही है. हमारा हर कदम उस भविष्य की ओर ले जाता है, जहां हर बच्चे को पढ़ने की सुविधा मिले और वह बड़ा होकर वो बने जो वो बनना चाहता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा, जागरूकता व कानूनी हस्तक्षेप 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए सबसे कारगर औजार हैं. उन्होंने बताया कि सिमडेगा में बाल विवाह की दर में गिरावट दर्ज की गयी है. लड़कियों के बाल विवाह में 69 प्रतिशत और लड़कों में 72 प्रतिशत कमी आयी है. भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने में गैर सरकारी संगठनों की सबसे अहम भूमिका रही है. गरीबी, सुरक्षा और शिक्षा की कमी को बाल विवाह के मुख्य कारण बताया गया है.

लचरागढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम एक को

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में शक्ति संघ श्री दुर्गा पूजा समिति प्रिंस चौक द्वारा महानवमी पर एक अक्तूबर को रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बिल्लू अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास साहू, बसंत साहू व राजकुमार साहू उपस्थित रहेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में म्यूजिकल ग्रुप महुआ बैंड पार्टी और नागपुरी जगत के सुप्रसिद्ध कलाकार गायक पवन रॉय, पंकज, लोक गायक जगदीश बड़ाइक, गायिका सुमन गुप्ता, चिंता देवी, डांसर निहारिका और डांसर रवीना भाग लेंगे. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष विनीत पंडा व सचिव प्रवीण कुमार साहू ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola